*चूल्हा जलाना हुआ दूभर, गैस एजेंसी पर 'महाभारत'!*
* *पुरुषोत्तम HP गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं का गुस्सा; घंटों कतार में खड़े बुजुर्ग और महिलाएं बेहाल, वीडियो वायरल*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : गैस किल्लत को लेकर प्रशासन जो इस वेल बोल रहा है, वहीं कटनी जिले में धरातल पर कड़वी हकीकत कुछ और ही है। शहर की पुरुषोत्तम एचपी गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार को जो नजारा दिखा, उसने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी जब खाली हाथ लौटना पड़ा, तो उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया और एजेंसी के बाहर नाराजगी व्यक्त करते नजर आए। स्थिति यह स्थिति की एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के सवालों का जवाब तक नहीं दे रहे थे।
*घंटों की कतार, फिर भी सिलेंडर का 'अकाल'*
शुक्रवार सुबह से ही गैस एजेंसी के बाहर महिलाओं, बुजुर्गों और कामगारों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थिति यह थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। भीषण गर्मी और अव्यवस्था के बीच अपनी बारी का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि:
* कई दिनों से चक्कर काटने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल रही है।
* वितरण प्रणाली इतनी धीमी है कि एक-एक उपभोक्ता को 4-5 घंटे लाइन में तपना पड़ रहा है।
* एजेंसी के कर्मचारी संतोषजनक जवाब देने के बजाय पल्ला झाड़ रहे हैं।
*वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार*
हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस अव्यवस्था का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आक्रोशित जनता अपनी गाढ़ी कमाई और समय बर्बाद होने पर व्यवस्था को कोस रही है। वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Post a Comment