नवीन गैस कनेक्शन बंद: एजेंसी दफ्तरों पर ताले, KYC शिविर में घंटों लाइन में परेशान लोग


नवीन गैस कनेक्शन बंद: एजेंसी दफ्तरों पर ताले, KYC शिविर में घंटों लाइन में परेशान लोग



कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस 

शहर में इन दिनों गैस उपभोक्ताओं को असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई गैस एजेंसी कार्यालयों के शटर डाउन होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर, एजेंसियों द्वारा लगाए गए अस्थायी KYC शिविरों में लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां उपभोक्ता अपनी बारी का घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।


जानकारी के अनुसार, एजेंसी कार्यालय बंद होने के चलते नियमित कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को न तो समय पर जानकारी मिल पा रही है और न ही उनकी समस्याओं का समाधान हो पा रहा है। पंडालों में सीमित कर्मचारियों के जरिए KYC प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे नए उपभोक्ताओं को खासा झटका लगा है, जो लंबे समय से कनेक्शन के लिए प्रयासरत थे।



उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति को जल्द सामान्य किया जाए, एजेंसी कार्यालय नियमित रूप से खोले जाएं और KYC प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post