लिफ्ट लेकर ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, युवकों ने पैसे के लिए उतारा मौत के घाट लिफ्ट बनी मौत का सफर, ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या



लिफ्ट लेकर ड्राइवर की बेरहमी से हत्या,  युवकों ने पैसे के लिए उतारा मौत के घाट



लिफ्ट बनी मौत का सफर, ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या





कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस:

- दिनांक 10/11-04-2026 की दरम्यानी रात को थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल 112 मे छपरा नेशनल हाइवे रोड पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 मे एक अज्ञात व्यक्ति के खून से लथपत हालत मे मृत अवस्था मे पडे होने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर तत्काल डायल 112 एवं उप निरी अनिल यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे एवं उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति को तत्काल डायल - 112 से शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद कटनी ले जाकर दाखिल कराया गया जिसे डां. के द्वारा मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/26 धारा 103 (1) BNS का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अज्ञात मृतक की पहचान ड्राइवर राकेश दाहिया पिता घासीराम दाहिया उम्र 42 वर्ष नि. लखराम मोहल्ला खितौला सिहोरा जबलपुर के रूप में हुयी। थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं fsl टीम जबलपुर द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए व मृतक के परिजनों एवं वाहन मालिक से पूछताछ की गई उपरांत तकनीकी साक्ष्यों एवं मृतक के आने जाने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेजों का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर अज्ञात संदेही/आरोपियों की पहचान की गई जो दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर संदेही रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी द्वारा अपने साथी अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद व मनोज के साथ मिलकर लिफ्ट लेकर मृतक के साथ शराब पीकर पैसे की माँग करने लगे, पैसे न देने की बात को लेकर तीनो के द्वारा हाथ मुक्कों व व्हील पाना से मारपीट कर हत्या करना बताया। प्रकरण मे आरोपीगण (1) रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी (2) अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी से कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये है। जिसे मेमोरेण्डम कथन लेख कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त व्हील पाना व मृतक का मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया जिनसे इनके अन्य तीसरे साथी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।




खबरों के लिए सम्पर्क करे 

8989601972

9977535212


Post a Comment

Previous Post Next Post