शिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी उपसंचालक खनिज और सहकारिता बैंक नोडल जयति बिलथारिया व तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव को नोटिस जारी.. अवैध रेत से जुड़ी शिकायतों पर करें कार्यवाही- कलेक्‍टर कटनी


 शिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी



उपसंचालक  खनिज और सहकारिता बैंक नोडल जयति बिलथारिया व तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव को नोटिस जारी..


अवैध रेत से जुड़ी शिकायतों पर करें कार्यवाही- कलेक्‍टर कटनी 




कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस – कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रूचि नहीं लेने वाले उपसंचालक  खनिज और सहकारिता बैंक नोडल जयति बिलथारिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्‍होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निराकरण न करने पर तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हररिमरनप्रीत कौर मौजूद रहीं।


          कलेक्‍टर  ने पीएम सोलर योजना के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता शहर को मीटर रीडर्स से इच्‍छुक उपभोक्‍ताओं की लिस्‍ट बनवाकर वेंडर्स के साथ इस लिस्‍ट को साझा करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्‍होंने उपसंचालक कृषि को वेंडर्स की बैठक आयोजित कर सोलर पंप योजना के लक्ष्‍य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने निर्देशित किया।


          कलेक्‍टर  ने सीमांकन, बंटवारा और फार्मर आईडी रजिस्‍ट्री की तहसीलवार समीक्षा की और राजस्‍व अधिकारियों को इनके निराकरण में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्‍होंने वन विभाग को वनाधिकार पट्टे के अंतर्गत फौती कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को समग्र ई-कवाईसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने समग्र में सुधार हेतु प्रस्‍ताव भेजने हेतु भी निर्देशित किया।


          बैठक के दौरान जिला श्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन हेतु 13 हजार नवीन प्राप्‍त आवेदन लंबित है। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने पात्र आवेदकों के पंजीकरण स्‍वीकृत करने के निर्देश दिए।


जनगणना 2027 की समीक्षा करते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी तहसीलदारों और जनपद पंचायतों के सीईओ को मकान नंबरिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


          बैठक में संपूर्णता अभियान, लंबित पेंशन प्रकरणों और जन्‍म मृत्‍यु प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई।


कलेक्टर  ने खनिज विभाग को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के नेतृत्‍व में अवैध रेत से जुड़ी सभी शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


*सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा*


          कलेक्‍टर ने खेल, नवीन और नवीकरणीय उर्जा, पीडब्‍ल्‍यूडी, स्‍कूल शिक्षा, कृषि, जलसंसाधन, श्रम, आदिम जाति कल्‍याण विभाग, पीएचई, सामाजिक न्‍याय, खाद्य विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुये प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और जननी सुरक्षा योजना से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश सीएमएचओ को दिये।


*किसानों के साथ क्लस्‍टरवार बैठक करें*


          कलेक्‍टर  ने हॉर्टीकल्‍चर विभाग की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करने के लिए एसडीएम की अध्‍यक्षता में जनपद सीईओ और किसानों के साथ क्ल्‍स्‍टर वार बैठक आयोजित करने के निर्देश हॉर्टीकल्‍चर विभाग के परियोजना अधिकरी संत कुमार त्रिपाठी को दिए। इन बैठकों में कलेक्‍टर श्री तिवारी स्‍वयं औचक रूप से शामिल होंगे।


 *एचपीव्‍ही टीकाकरण में लायें तेजी*


एचपीव्‍ही टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी बीएमओ को टीकाकरण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्‍कूलों में अटेंडेंस बढ़ाने की हिदायत देते हुये स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को टीम बनाकर स्‍कूलों में एचपीव्‍ही टीकाकरण का कार्य करने के निर्देश दिए।


*बैठक में इनकी रही मौजूदगी*


          बैठक के दौरान संयुक्‍त कलेक्टर जितेन्‍द्र पटेल, सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विमल चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी, सहायक संचालक मत्‍स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह चौहना, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा, उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगर सहित अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post