जिला प्रशासन के दावे खोखले: 26 मार्च की बुकिंग के बावजूद 6 अप्रैल तक नहीं मिला गैस सिलेंडर उपभोक्ता ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत



 

जिला प्रशासन के दावे खोखले: 26 मार्च की बुकिंग के बावजूद 6 अप्रैल तक नहीं मिला गैस सिलेंडर
उपभोक्ता ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। जहां एक ओर जिला प्रशासन “ऑल इज वेल” का दावा कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहा है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ता गैस रिफिल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

ताजा मामला कटनी ब्लॉक के निवासी गजेंद्र तिवारी का है, जिन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 26 मार्च 2026 को उषा गैस एजेंसी(चंाडक चौक समीप )गैस रिफिल की बुकिंग कराई थी, जिसका बुकिंग नंबर 58864 है। उपभोक्ता क्रमांक 58089701 के तहत दर्ज इस बुकिंग के बावजूद 6 अप्रैल 2026 तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पाई।

गजेंद्र तिवारी का कहना है कि गैस एजेंसी के लगातार चक्कर लगाने और संपर्क करने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मजबूर होकर उन्होंने अपनी समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई है, ताकि जल्द समाधान मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले में कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। प्रशासन द्वारा निगरानी और व्यवस्था के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं।



अब देखना होगा कि शिकायत के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और आम जनता को राहत मिलती है या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post