भविष्य से भेंट कार्यक्रम में छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन

 

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन


कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव नगर कटनी में “स्कूल चले हम अभियान” के अंतर्गत 4 अप्रैल को प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एम. किंडो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल ने “भविष्य से भेंट” पहल के तहत विद्यार्थियों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री पटेल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर निर्माण के लिए आवश्यक तैयारी, लक्ष्य निर्धारण एवं मेहनत के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने स्वयं के करियर की शुरुआत और संघर्षों के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने 11वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य एम. किंडो, मूल्यांकन प्रेक्षक श्रीमती विभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती संध्या बेन, श्रीमती संमिधा त्रिपाठी, श्रीमती सपना मिश्रा, श्री रामपद तिवारी, श्री राजीव रंजन, श्री असीम दत्ता, पूर्णेश उइके सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post