रिपीट अगेन: अनुभवी निरीक्षक विजय विश्वकर्मा फिर बहोरीबंद थाना प्रभारी


 

रिपीट अगेन: अनुभवी निरीक्षक विजय विश्वकर्मा फिर बहोरीबंद थाना प्रभारी

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । जिले में एक बार फिर तबादलों का दौर चर्चा में है और इसी कड़ी में एक परिचित नाम की वापसी ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, जो पूर्व में कटनी के प्रमुख थानों—कोतवाली और माधवनगर—की कमान संभाल चुके हैं, अब पुनः बहोरीबंद थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किए गए हैं।

कहावत है कि जो पुलिस अधिकारी एक बार कटनी जिले में कार्य कर चुका होता है, उसका यहां दोबारा लौटना लगभग तय माना जाता है। जिले में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं, जहां अनुभवी अधिकारी पुनः अपनी सेवाएं देने लौटे हैं। निरीक्षक विश्वकर्मा की वापसी भी इसी क्रम में देखी जा रही है।

पूर्व वर्षों में शहरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी निभा चुके विश्वकर्मा को इस बार ग्रामीण क्षेत्र बहोरीबंद की कमान सौंपी गई है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके अनुभव का लाभ ग्रामीण पुलिसिंग में किस तरह सामने आता है। स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post