*नियमों की उड़ाई धज्जियां पड़ी भारी, बरगवां में अवैध निर्माण पर 60 लाख का जुर्माना* *कटनी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, व्यापारी पर 60 लाख का जुर्माना


 *नियमों की उड़ाई धज्जियां पड़ी भारी, बरगवां में अवैध निर्माण पर 60 लाख का जुर्माना*



*कटनी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, व्यापारी पर 60 लाख का जुर्माना*



कटनी/आशीष चौधरी न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर बरगवां क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध निर्मित एक भवन पर लगभग 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार संबंधित भवन निर्माण नगर निगम की निर्धारित अनुमति एवं भवन निर्माण नियमों की अनदेखी कर किया गया था। जांच के बाद इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में पाते हुए निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की।



नगर निगम की इस कार्रवाई को प्रशासन का सख्त संदेश माना जा रहा है। आम नागरिक जहां भवन निर्माण नियमों का पालन करते हैं, वहीं कुछ प्रभावशाली लोग रसूख के दम पर नियमों की अनदेखी करते रहे हैं। निगम की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून सभी के लिए समान है।



नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण के कई अन्य मामलों को चिन्हित किया गया है। आने वाले समय में ऐसे निर्माणों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post