कटनी जिले की सभी 66 यात्री बसों को पंजीयन निरस्त करने का नोटिस जारी* यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 15 वर्ष से अधिक पुरानी यात्री बसें नहीं दिखेंगी सड़कों पर परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई


 

कटनी जिले की सभी 66 यात्री बसों को पंजीयन निरस्त करने का नोटिस जारी*


यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 15 वर्ष से अधिक पुरानी यात्री बसें नहीं दिखेंगी सड़कों पर


परिवहन विभाग द्वारा  अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। इसी के अंतर्गत यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 15 साल से अधिक पुरानी यात्री बसें अब सड़कों पर दिखाई नहीं देंगी। परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर 15 साल से अधिक पुरानी बसों पर कार्रवाई की जा रही है। वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा रहा है। 


कटनी जिले में 15 वर्ष से अधिक पुराने यात्री वाहनों की संख्या 66 है। यहां पर भी जिले के जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सभी वाहन मालिकों को वाहनों का पंजीयन निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।


इधर, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार का स्पष्ट मत है कि यात्रियों की जान से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सड़क परिवहन को सुरक्षित, विश्वसनीय और मानकों के अनुरूप बनाया जाए।


Post a Comment

Previous Post Next Post