*राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नारायणशाह मार्केट स्थित की दुकानों की जांच*
*जांच के दौरान न्यू ओम टेंडर्स में कीड़े लगे हुए लगभग पांच किलो काजू पाया गया*..
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : जिले के नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कटनी के नारायणशाह मार्केट स्थित दुकानों की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा न्यू ओम टेंडर्स एवं सिद्ध किराना दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान न्यू ओम टेंडर्स में कीड़े लगे हुए लगभग पांच किलो काजू पाया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और दुकान मालिक को सख्त हिदायत दी गई कि इस प्रकार की खाद्य सामग्री दुकान में विक्रय हेतु पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान से काजू, बादाम व किशमिश के नमूने जांच हेतु लिए गए।
इसके बाद टीम द्वारा सिद्ध किराना की जांच की गई। दुकान में मसाले, ड्राई फ्रूट का विक्रय होना पाया गया। मिलावट की आशंका पर दुकान से खसखस, कालीमिर्च एवं अंजीर के नमूने जांच हेतु लिए गए है।
जांच हेतु लिये गये सभी खाद्य पदार्थों के नमूने राज्य जांच खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने बताया कि इस तरह की कार्यवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment