*बिना अनुमति बोरिंग करते पाए जाने पर दो वाहन जप्त*
*थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर कटनी द्वारा बिना अनुमति बोरिंग करने पर प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी किया गया है। इसके बावजूद ग्राम इटोली में अवैध रूप से बोरिंग किए जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बोरिंग करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया। मौके पर ट्रक क्रमांक TN28BA-8293 के चालक मणि के.के. एवं ट्रक क्रमांक TN28BA-8300 के चालक रघुनाथ तिवारी द्वारा बिना वैध अनुमति के बोरिंग कार्य किया जा रहा था।
उक्त कृत्य को कलेक्टर महोदय आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस, 3(5) बीएनएस तथा पेयजल संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 6, 9 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment