अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती,पोकलेन मशीन जब्त
विजयराघवगढ़ के ग्राम खिरवा में बंद खदान में चल रहा था अवैध खनन
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम खिरवा में एक पोकलेन मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग एवं संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा की गई।
उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम खिरवा स्थित एक लैप्स हो चुकी पुरानी चूना खदान में बिना अनुमति के पत्थर एवं मलबे का उत्खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि चेन माउंटेन (पोकलेन) मशीन स्वीकृत खदान की सीमा से बाहर जाकर अवैध खनन में लगी हुई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को रंगे हाथों पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान निजी भूमि स्वामी एवं वाहन मालिक के बयान लिए गए हैं और संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा एवं खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते के नेतृत्व में खनिज अमले ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से मशीन को जब्त कर कैमोर थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया है।
खनिज विभाग द्वारा संबंधितों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग मिला।
जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध यह अभियान सतत् जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबरों के लिए सम्पर्क करे
8989601972
9977535212

Post a Comment