*कटनी जंक्शन: आधा दर्जन स्टालों पर कार्रवाई; सीमा से बाहर सामान रखने पर चला रेल प्रशासन का डंडा*



*कटनी जंक्शन: आधा दर्जन स्टालों पर कार्रवाई; सीमा से बाहर सामान रखने पर चला रेल प्रशासन का डंडा*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :। रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आज रेल अधिकारियों की टीम ने कटनी जंक्शन पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर स्थित स्टॉलों की जांच की गई और निर्धारित सीमा से बाहर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।


रेलवे की संयुक्त टीम ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लगभग आधा दर्जन स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई स्टॉल संचालकों ने अपनी तय सीमा से बाहर खाद्य सामग्री और अन्य सामान फैला रखा था, जिससे यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।



कार्रवाई के दौरान टीम ने सीमा से बाहर रखी गई भारी मात्रा में खाद्य सामग्री और रेल नीर की बोतलों को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई है।



इस महत्वपूर्ण संयुक्त कार्रवाई में रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

H.K. शुक्ला (CCI)

घनश्याम धुर्वे (SMC)

बलवेंद्र प्रताप सिंह (CHI)

चितरंजन दुबे (Deputy SS)

शैलेश कुमार गुप्ता (IOW)


*अधिकारियों का संदेश:* "स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और स्वच्छता को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। स्टॉल संचालकों को अपनी आवंटित सीमा के भीतर ही व्यापार करना होगा, अन्यथा लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post