महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के मामले में दो कर्मचारियों की सेवायें समाप्‍त



 महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के मामले में दो कर्मचारियों की सेवायें समाप्‍त


कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस - जिला चिकित्‍सालय में महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के वायरल वीडियो को कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने गंभीरता से लेते हुये संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर को सख्‍त निर्देश दिया था।


कलेक्‍टर  द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में सीएमएचओ डॉ. ठाकुर ने संबंधित कंपनी के संचालकों एवं प्रबंधकों से पूरे घटनाक्रम की विस्‍तार से जानकारी ली और वायरल वीडियो के तथ्‍यों की जांच कराई। उन्‍होंने वायरल वीडियो को सही पाये जाने पर जेएईएस प्रोजेक्‍ट प्रा. लिमि. कंपनी के एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी के विरूद्ध कार्यवाही करने की बात कही। इसके बाद जेएईएस प्रोजेक्‍ट प्रा. लिमि. कंपनी ने दो कर्मचारियों की सेवायें समाप्‍त कर दी है। इसमें पायलट पद पर नियुक्‍त देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक को कंपनी ने सेवा से टर्मिनेट किया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post