*निगम प्रशासन द्वारा अवैध कालोनियों के संबंध में जारी की गई आम सूचना* *जिन वार्डों के विभिन्न खसरा नंबरों पर अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने के प्रकरण सामने आए हैं--ये खसरा नंबर शामिल*


 *निगम प्रशासन द्वारा अवैध कालोनियों के संबंध में जारी की गई आम सूचना*


*जिन वार्डों के विभिन्न खसरा नंबरों पर अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने के प्रकरण सामने आए हैं--ये खसरा नंबर शामिल*


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :शहर में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगाने हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाते हुए आम सूचना के माध्यम से चिन्हित अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबरों की जानकारी से नागरिकों को अवगत कराया गया है। जारी आम सूचना में नागरिकों को सूचित किया गया है कि वे किसी भी भूमि या प्लॉट का क्रय-विक्रय करने के पूर्व उसकी वैधता संबंधी जानकारी  नगर निगम कार्यालय से प्राप्त करें। बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश करने पर नागरिकों को भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


कार्यपालन यंत्री एवं कॉलोनी सेल प्रभारी श्री अंशुमान सिंह ने बताया कि नगर में कई कॉलोनाइजर द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के प्लाटिंग कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था जो मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम, 2021 का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में नियम 22(2) और 22(3) के तहत कार्रवाई प्रचलित है।


*ये खसरा नंबर शामिल*


आम सूचना में जारी जानकारी के अनुसार नगर के जिन वार्डों के विभिन्न खसरा नंबरों पर अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने के प्रकरण सामने आए हैं, उनमें जगमोहन दास वार्ड के तीन स्थलों के खसरा क्रमांक 462/7 ए ,463/19 ए 464/5 रकवा 0.633 हेक्टेयर, तथा 460/4/2, 460/5/4, 460/6 ख एवं 460/7 सहित 461 एवं 356 शामिल है।  ग्राम अमकुही स्थित प.ह.नं. झिंझरी तहसील कटनी नगर में खसरा नंबर 194/1, 201/3, 194/2, 201/1/1/1/1,  201/3, 195, 201/1, 204 और 205, ग्राम बड़वारा तहसील कटनी नगर स्थित खसरा नंबर 1448/6 क, 1448/6, 1449/3, 1448/5, 1449/2, 1449/9, 1448/4 क, 1449/1, 1448/80 क 1447/3, 1448/7, 1449/4 कुल रकवा 1.66 हेक्टेयर शामिल है। 


इसी प्रकार बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित पांच स्थलों खसरा नंबर 32/1 एवं 33/1 कुल रकवा 0.539 है, तथा 12/6, 13 कुल रकवा 1.477 है., 69/1/2/1/1, 93/1 तथा 51/1, 51/2 एवं 51/3 शामिल है। राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित खसरा क्रमांक 344/13 कुल रकवा 0.150 है. तथा खसरा नंबर 635/1, 636/1, 637 एवं 638 शामिल है।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित खसरा नंबर 1369/1, 1370/1, 1370/2 कुल रकवा 0.080 हेक्टेयर, तथा 1497/1/1 कुल रकवा 0.9850 हे.शामिल है। सावरकर वार्ड के दो प्रकरणों क्रमशः खसरा नंबर 597/1 कुल रकवा 1.038 है तथा 607/8 क, 607/5, 603, 605, 606/1 तथा 602/2 कुल रकवा 1.50 है. शामिल है।  


वहीं रफी अहमद किदवई वार्ड रकवा नंबर 554/5, राजीव गांधी वार्ड 1417/1 ग, 1418/1 ग रकवा 0.45 हे., रामकृष्ण परमहंस वार्ड ग्राम छपरवाह, मंगल नगर खसरा नंबर 215/1/2, 214/1/2/2, 215/5/1, 193/3/1/2, 193/3/4/1, 193/3/4/2, 193/4, 193/3/1/1/1/1, 1509/1, 1511/9, 1510/1, चन्द्र शेखर आजाद वार्ड खसरा नंबर 243/3, 244/3, 228/3, 245/3, 264/3, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 482/5483/5, 485/5486/5, 500/7, 486/2, 483/6, 745/6486/6, 500/8,546/14,547/9, 551/3, 486/6, विश्राम बाबा वार्ड कटनी के 1401/2/2, 1401/2/1 तथा महाराणा प्रताप वार्ड 248/5 तथा 216/2 शामिल है। 


इसी प्रकार रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड पडरवारा स्थित खसरा नंबर 571, 572/2 तथा 584, आचार्य विनोबा भावे वार्ड खसरा नंबर 932, 923, 924, 925, 926, 927, 932, 450, 451, 452, 479, 484 तथा 723 शामिल है। शुभ सिटी कालोनी के पीछे 204/11 एवं 204/3, बाबू जगजीवन राम वार्ड स्थित खसरा नंबर 586/12/1, रामनिवास सिंह वार्ड मंगल नगर स्थित 189/2,190/1 क, 191 और 192 शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post