माधव नगर के पीछे स्थित नमकीन एवं रेडी टू ईट सेवियर निर्माण इकाई सुशील सेव भंडार का निरीक्षण..
कटनी /आशीष चौधरी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस – जिले के नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग
की संयुक्त टीम द्वारा एक्सीलेंस स्कूल माधव नगर के पीछे स्थित नमकीन एवं रेडी टू ईट सेवियर निर्माण इकाई सुशील सेव भंडार का निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उक्त यूनिट में खाद्य पदार्थ का निर्माण अस्वस्थ्यकर स्थितियों में होना पाया गया। मौके पर निर्माण इकाई के संचालक द्वारा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, खाद्य पदार्थों एवं पानी की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। इस हेतु उन्हें इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।
मौके पर इकाई में नमकीन, फ्राइड मटर, झालमूरी इत्यादि खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं पैक करना पाया गया। मौके पर जले हुए तेल का विनष्टीकरण कराया और गुणवत्ता में शंका के आधार पर खाद्य पदार्थ नमकीन, बेसन, एवं पाम ऑयल का नमूना जांच हेतु लिया गया है।
इसी क्रम में एन के जे स्थित मनोहर चाय की जांच की गई एव जांच हेतु चाय का नमूना लिया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।
खबरों के लिए सम्पर्क करे
9977535212
8989601972

Post a Comment