पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पाठक वार्ड में खूनी संघर्ष की कोशिश


 

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पाठक वार्ड में खूनी संघर्ष की कोशिश

कटनी। शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक वार्ड में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदलने की कगार पर पहुंच गया, जहां एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहीश खान (40) पर मोहल्ले के ही दो युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। पीड़ित रहीश खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अनवर खान और अल्ताफ खान ने उसे घेरकर पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने एक राय होकर हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगनाथ नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 154/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post