“शादी की खुशियों पर पुलिस का कहर: इंद्रा नगर में बारातियों पर बरसी लाठियां, 25 घायल” इंद्रा नगर में कुठला पुलिस ने बारातियों पर भांजी लाठियां


“शादी की खुशियों पर पुलिस का कहर: इंद्रा नगर में बारातियों पर बरसी लाठियां, 25 घायल”


इंद्रा नगर में कुठला पुलिस ने बारातियों पर भांजी लाठियां


कटनीन्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार । शहर के इंद्रा नगर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब बारात में पहुंचे लोगों पर पुलिस द्वारा कथित रूप से ताबड़तोड़ लाठीचार्ज किए जाने का मामला सामने आया। घटना गली नंबर 4 की बताई जा रही है, जहां आमदरा से आई बारात में अचानक हंगामा खड़ा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुठला थाना क्षेत्र के 8-10 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के बारातियों व परिजनों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दूल्हे का भाई गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बारात इंद्रा नगर निवासी परसधि नामक परिवार के यहां आई हुई थी। दूल्हे के भाई अजय वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने देर रात बदसलूकी करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस दूल्हा-दुल्हन को भी अपने साथ ले गई और करीब 1-2 घंटे तक किसी अज्ञात स्थान पर रखे रखा, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक, कटनी से शिकायत की है। इस संबंध में कुठला थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post