थाना एन.के.जे मे शिवमंगल सिंह सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा, हृदयनगर में जलपान दुकान के बाहर चल रहा था अवैध खेल
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :थाना NKJ मे दर्ज हुई एफ.आई.आर. के अनुसार पुलिस ने बताया की मैं थाना एन.के.जे कटनी मे प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं आज दिनांक 28/4/26 को वाहन चैकिग मे दुर्गा चौक मे रवाना हुआ था कि दौरान भ्रमण के मुखबिर व्दारा सूचना मिली की मंगल जल पान ग्रह दुकान के बाहर हृदयनगर ग्राम हिरवारा में एक व्यक्ति अंको पर रुपये पैसो का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी काट रहा है जो मुखबिर सूचना तस्दीक वास्ते रवाना होकर बताये गये मुखबिर के स्थान पर जाकर मौके पर मिले गवाह आनंद तिवारी ,मथुरा पटेल की मदद से दबिस दिया जो शिवमंगल पिता स्व गुलाब सिह उम्र 47 साल निवासी पिपरिया थाना एन.के.जे कटनी का मंगल जल पान ग्रह दुकान के बाहर हृदयनगर ग्राम हिरवारा में सट्टा पट्टी काटते मिला जिसके कब्जे से तीन नग सट्टा पट्टी , डाट पैन , जुमला रकम 190 रुपये समक्ष गवाहनो के आनंद तिवारी ,माथुर पटेल के दिनांक 28/04/26 के 16.10 बजे जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 4(क) सट्टा एक्ट का पाया जाने से आरोपी को माननीय न्यायलय के समक्ष उपस्थित होने का धारा 35(3) बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया बाद थाना वापस आकर जप्ती माल जमा मालखाना किया मामला 4(क)सट्टा एक्ट का पाये जाने से अपराध पजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया

Post a Comment