रेट लिस्ट गायब, मनमाने दाम वसूली: बस स्टैंड की शासकीय शराब दुकान पर नियमों की अनदेखी

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । जिले में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। शहर के बस स्टैंड स्थित शासकीय शराब दुकान में बिना रेट लिस्ट के शराब की बिक्री किए जाने का आरोप है, जिससे ग्राहकों को मनमाने दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दुकान पर न तो निर्धारित मूल्य सूची प्रदर्शित की गई है और न ही लाइसेंसधारी का नाम स्पष्ट रूप से अंकित है, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। ऐसे में ग्राहक कीमतों को लेकर असमंजस में हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वर्तमान में जिले के आबकारी विभाग की जिम्मेदारी विभा मरकाम के पास है, बावजूद इसके नियमों के पालन में ढिलाई नजर आ रही है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे या फिर ठेकेदारों की मनमानी यूं ही जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post