*सब्जी मंडी में चाकूबाजी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार*
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कटनी शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सब्जी मंडी में सट्टा पैसों के लेन-देन को लेकर हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना में थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 22.05.2026 को जिला अस्पताल कटनी से सूचना प्राप्त हुई कि प्रशांत सोनी पिता विष्णु सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी गिरजा घाट कटनी को गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची तथा घायल से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
घायल प्रशांत सोनी ने बताया कि उसका अभिलाष उर्फ अब्बू चौरसिया से पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वह अपना पैसा लेने बिलैया सब्जी मंडी पहुंचा था, जहां लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बुच्चड़ चौरसिया, अभिलाष उर्फ अब्बू चौरसिया, राज उर्फ प्यारे चौरसिया, शुभम उर्फ चुन्नू एवं एक अन्य बालक मौजूद थे।
इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि बुच्चड़ चौरसिया ने अन्य साथियों को उकसाते हुए प्रशांत सोनी पर हमला करने के लिए कहा, जिसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकुओं से पीठ, कमर एवं बाएं हाथ पर कई वार किए तथा लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
फरियादी की रिपोर्ट पर *थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 495/26 धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज पाए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1- लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बुच्चड़ पिता स्व. नत्थूलाल चौरसिया, उम्र 59 वर्ष, निवासी बिलैया सब्जी मंडी, कटनी
2- राज उर्फ प्यारे पिता स्व. रामचरण चौरसिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी लाल बिल्डिंग गांधीगंज, कटनी
3- अभिलाष उर्फ अब्बू पिता स्व. रामचंद्र चौरसिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी बिलैया सब्जी मंडी, कटनी
4- शुभम चौरसिया उर्फ चुन्नू पिता स्व. रामचंद्र चौरसिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिलैया सब्जी मंडी, कटनी
5- विधि-विरुद्ध बालक, उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी नई बस्ती, कटनी
थाना प्रभारी निरीक्षक बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश एवं पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना घटित हुई। घायल का उपचार जारी है।

Post a Comment