पूर्णेश उइके दलित ओ बी सी मायनोरिटी आदिवासी (डोमा) परिसंघ कटनी जिले के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :मध्य प्रदेश डोमा परिसंघ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को दलित ओ बी सी माइनोरिटीज एवं आदिवासी संगठनों का परिसंघ की प्रांतीय बैठक एल एन होटल आई एस बी टी भोपाल में परिसंघ डोमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ उदित राज पूर्व सांसद Ex - IRS के मुख्य आतिथ्य में एवं माननीय प्रांताध्यक्ष श्री इंजी. ए आर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में सामाजिक न्याय आरक्षण संगठन विस्तार अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें समस्त सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सामाजिक सुधार करने हेतु विचार व्यक्त किए इसी के साथ ही संगठन में नये पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई जिसमें कटनी जिले से पूर्णेश उइके को जिलाध्यक्ष बनाया गया है बैठक में समस्त संगठनों के पदाधिकारी सदस्य सर्व श्री आर एन ठाकुर,जी पी क़बीरपंथी,बसंत खरे, डॉ पी डी महंत,जे के मालवीय लक्षमण सिंह सिलोटे गौरीशंकर सूर्यवंशी डॉ रविकांत उईके, के सी अहिरवार,तरूण राजोरिया,आशीष रायपुरिया, तेजेंद्र राउत,डॉ के के बच्चन, महेश कुमार वर्मा (अक्षर)दिनेश पचौरी, ब्रजेश पचौरी,जी हरिवंश राय रवि कटारिया अन्य उपस्थित रहे और सभी लोगों ने पूर्णेश उइके को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी।

Post a Comment