कटनी :एम्बुलेंस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, 11 वर्षीय पवन कुमार ने तोड़ा दम
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कुठला थाना अंतर्गत थाने मे दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार वाहन दुर्घटना मे मृतक विक्रांत भूमिया पिता पवन कुमार भूमिया उम्र 11 साल निवासी पोंडी पडरिया का मामला सामने आया है दिन सोमवार के दिन में आटो से पोंडी पडरिया से कटनी जा रहे थे जैसे ही समय करीबन 12.20 बजे लमतरा में आटो पहुंची तो सामने से एम्बुलेंस क्र. RJ17PA-3010 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाकर आटो में सामने से टक्कर मारकर एम्बुलेस घटना स्थल के पास ही बने घर के दिवाल में घुस गई जिससे दिवाल और सटर टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई एंव आटो में बैठी सवारी एवं ड्राईवर को चोटे आई है एवं मृतक विक्रांत भूमिया को एक्सीडेंट से आई चोंट के कारण बाबा माधवशाह अस्पताल थाना माधवनगर में इलाज दौरान मृत्यु हो गई थी । आरोपी एम्बुलेंस क्र. RJ17PA-3010 चालक के विरुध अपराध धारा 281,125ए 106(1) बीएनएस 184 मो.व्ही.एक्ट का घटित होना प्रमाणित पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । वही पीड़ित ने बताया की मै उपरोक्त पते पर रहता हूँ मजदूरी करता हूँ दिन सोमवार को दोपहर 12.00 बजे ग्राम पोंडी से कटनी मै मेरी पत्नी पिंकी बाई भूमिया , ल़डकी गौरी भूमिया , राधिका भूमिया , विक्रांत भूमिया आटो से जा रहे थे जैसी ही लमतरा पहुंचे तो सामने से आ रही एम्बुलेंस के चालक द्वारा आटो में सामने से टक्कर मारने से आई चोट से लडका विक्रांत भुमिया की माधवशाह अस्पताल कटनी में इलाज दौरान मौत हो गई है रिपोर्ट करता हूँ. कार्यवाही की जावे।

Post a Comment