15 किलो 730 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार साड़ियो के अंदर पैकिंग कर ले जा रहे थे गांजा



15 किलो 730 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 

साड़ियो के अंदर पैकिंग कर ले जा रहे थे गांजा 

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक कटनी  संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं  रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन मे थाना एन.के.जे. प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत को मिली सफलता।   

                      कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने हेतु नशे की अवैध गतिविधियों में रोकथाम के निर्देश दिये गये है इसी तारतम्य में दिनांक 14.05.2026 को थाना एनकेजे को पेट्रोलिंग भ्रमण दौरान डीजल सेड के पीछे पनहा तलाब के पास हिरवारा कच्ची रोड पर दो  संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग  बैग व दूसरा व्यक्ति सफेद धारी दार वाला बैग लिये मिले । जो पुलिस की गाडी को आता  देखकर भयभीत होकर भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हे हमराह स्टाफ के घेराबन्दी कर पकङा गया । जिनसे नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम रणजीत सिह पिता गुठलू सिंह उम्र 26 साल नि. भजिया थाना नोहटा जिला दमोह म.प्र. व दूसरे व्यक्ति द्वारा दीपक लोधी पिता उत्तम लोधी उम्र 23 साल नि. बिलाई बेली थाना हिन्होरिया जिला दमोह म.प्र. का होना बताया ।  उन दोनो  के कब्जे से मिले थैलो को खोल कर देखने पर एक थैले मे साड़ियो की पैकिंग में लिपटे गांजे के 8 पैकेट  व दूसरे थैले मे भी साड़ियो की पैकिंग में लिपटे 7 पैकेट मिले । अवैध मादक पदार्थ गांजा  का कुल बजन 15 किलो 730 ग्राम कीमती 1,59,300  रूपये पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 8,20,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पाये जाने से आरोपी के एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ की जाने पर उपरोक्त जप्तशुदा गांजा को बिलासपुर से लाना पाया गया था ।आरोपीगढ़ उपरोक्त को विधिवत माननिन्य न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी – 1-रणजीत सिह पिता गुठलू सिंह उम्र 26 साल नि. भजिया थाना नोहटा जिला दमोह म.प्र

                          2-  दीपक लोधी पिता उत्तम लोधी उम्र 23 साल नि. बिलाई बेली थाना हिन्होरिया जिला दमोह म.प्र.  

जप्त अवैध मादक पदार्थ-  15 किलो 730 ग्राम कीमती 159,300  

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उनि नरेश झारिया,  सउनि केवल उर्इके,  प्र.आर. आरिफ हुसैन ,  आर 504 विजय राणा , सुजीत रजक ,ओम शिव तिवारी एवम् साइबर सेल कटनी से अमित श्रीपाल ,अजय शंकर साकेत ,आरपीएफ कटनी थाने से एएसआई महेश प्रसाद मिश्रा एवम आर. ओम नारायण की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post