सिटी मॉल के सामने हुई बड़ी चोरी, पांच दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग अग्रवाल मोबाइल मार्ट से 36 वीवो कम्पनी के , 10 सेमसंग कम्पनी के, 28 आईक्यू कम्पनी के , 01 आई फोन 15, 01 गुगल फिक्सल एवं 09 एआई कम्पनी के मोबाइल फोन हुए थे चोरी


सिटी मॉल के सामने हुई बड़ी चोरी, पांच दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

अग्रवाल मोबाइल मार्ट  से 36 वीवो कम्पनी के , 10 सेमसंग कम्पनी के, 28 आईक्यू कम्पनी के , 01 आई फोन 15, 01 गुगल फिक्सल एवं 09 एआई कम्पनी के मोबाइल फोन हुए थे  चोरी  


कटनी :गौरतलब है की कटनी  के कोतवाली थाना अंतर्गत  शिकायत कर्ता ने अपनी एफ. आई.आर. दर्ज कराई थी जिसमे बताया गया की


मै वैश्य गली सिविल लाईन कटनी में रहता हूँ। मेरी स्वयं की अग्रवाल मोबाइल मार्ट के नाम से सिटी माल के सामने मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह दिनांक 09/05/2026 को रात करीब 10.00 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। दिनांक 10/05/2026 को सुबह 11.30 बजे मै अपनी दुकान आया और देखा कि दुकान की शटर बीच से थोड़ा उठी हुई थी दोनो ताले बंद थे इसके बाद मैने दुकान की शटर का ताला खोलकर दुकान के अंदर गया तो दुकान के अंदर बने लकड़ी के सेल्फ (अलमारी) में रखे मोबाइल फोन के डब्बे नीचे खुले हुए गिरे पड़े हुए थे जिसमें मोबाइल फोन नही थे एवं मोबाइल फोन की अन्य एसेसिरीज डब्बे में रखे हुए थे, दुकान में 36 वीवो कम्पनी के , 10 सेमसंग कम्पनी के, 28 आईक्यू कम्पनी के , 01 आई फोन 15, 01 गुगल फिक्सल एवं 09 एआई कम्पनी के मोबाइल फोन नही थे जिनकी कुल कीमत लगभग 3,00,000/- रूपये होगी कोई अज्ञात चोर मेरी दुकान की शटर को तिरछी कर दुकान में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करके ले गया है मैने अभय तिवारी एवं समीम के सामने दुकान खोला था चोरी गये मोबाइलो के बिल मै पृथक से लाकर पेश कर दूगाँ । रिपोर्ट करता हूँ, कार्यवाही की जाए। 


वही आप को बता दे 9-10 मई 2026 को बरही रोड, कोतवाली क्षेत्र मे हुई बड़ी चोरी का खुलासा 5 दिन बीतने के बाद भी अभी तक नही हो पाया है 

वही सूत्रों की माने तो कोतवाली पुलिस की टीम आरोपियों को पकडने के लिए बाहर गई हुई है






नोट :यह पूरी खबर थाने मे दर्ज हुई FIR पर आधारित है 

Post a Comment

Previous Post Next Post