कटनी में वारदात की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, 315 बोर कट्टा बरामद
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी
:थाना रंगनाथनगर क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर संभावित वारदात को टाल दिया। आरोपी अपराध करने की नियत से देशी कट्टा लेकर क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे पुलिस ने समय रहते दबोच लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रंगनाथनगर में अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छंगा उर्फ रितिक निषाद (24 वर्ष) पिता स्व. सुखई निषाद, निवासी खेरमाता मंदिर के पास, बैलट घाट, थाना कोतवाली कटनी के रूप में हुई है।
घटना 01 मई 2026 की है, जब पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि पर्यावरण कॉलोनी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति देशी कट्टा लेकर घूम रहा है और किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही रंगनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह (थाना प्रभारी रंगनाथनगर), उपनिरीक्षक रूपेंद्र राजपूत (थाना प्रभारी एनकेजे), सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, प्रधान आरक्षक पवन पाठक, आरक्षक वीरेंद्र दहायत, एनकेजे स्टाफ, साइबर सेल स्टाफ एवं एनआरएस के संदीप व रमजान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment