तीन लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ कोतवाली थाने मे प्रकरण
दिनदहाड़े मारपीट,लोहे की राड से युवक पर हुआ था हमला...
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :गौरतलब है की कोतवाली थाना अंतर्गत एक मारपीट का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था उसमे थाने मे एफ.आई.आर.दर्ज की गई है शिकायत कर्ता ने बताया की मै सावरकर वार्ड बच्चन नायक गली संत नगर कटनी मे रहता हूं गर्ग चौराहा मे बर्तन की दुकान चलाता हूँ मेरी दुकान मे काम चल रहा था जिस कारण रात्रि 10.0 बजे से दुकान के सामने डिवाईडर लगा देता हूँ आज दिनांक 30/04/26 के करीबन 11.30 बजे मै अपनी दुकान पर था तभी छोटू ताम्रकार ,पियूश ताम्रकार, कन्हैया ताम्रकार आये और डिवाईडर लगाने की बात पर से मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे जो सुनने मे बुरी लगी मैने गाली देने से मना किया तो पियूश ताम्रकार हाथ मुक्को से मारपीट करने लगा एवं कन्हैया ताम्रकार एक मुक्का मुंह मे मारा जो चोट लग कर खून निकलने लगा तथा छोटू ताम्रकार ने लोहे की राड लेकर आया और जल्दी जल्दी दो तीन राड मारा जो बाँये तरफ पसली मे. दोनो पैर के पिडली एवं जांघ मे चोटे आई है घटना को बल्लू सोनी , पंकज जायसवाल एवं आसपास के दुकानदारो ने देखे सुने है तीनो जाते जाते बोल रहे थे कि अगर दोवारा दुकान के सामने डिवाईडर लगाया तो जान से खत्म कर दूंगा रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाए । रिपोर्ट पढ कर सुना मेरे कहे अनुसार लिखी गई है इस पुरे मामले मे कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए BNS की धारा 296(b), 115(2),315(2),3(5)के तहत कार्यवाही की गई है

Post a Comment