*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 40 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शुरू


 *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 40 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शुरू*


कटनी  - जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने हेतु 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व 40 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह पहल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है।

 

जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष रेजा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई से प्रारंभ होकर जिले के 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक पंडित खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय से योग आयोग के विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से योग सत्र संचालित किए जा रहे हैं।

 

इसके अतिरिक्त, संबंधित संस्थानों में कार्यरत योग प्रशिक्षकों एवं सहायकों द्वारा प्रतिदिन लगभग 200 हितग्राहियों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। इस पहल से लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

 

यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जा सके और उन्हें इसके लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post