विजयराघवगढ़ पुलिस बड़ी कार्यवाही आरोपी से 63 लीटर शराब कीमती 39000/- एवं आरोपित वाहन टोयटा ग्लेंजा कार क्रमांक एम.पी. 21 जेड.जे. 0141 कीमती 06 लाख रूपया की जब्त


विजयराघवगढ़ पुलिस बड़ी कार्यवाही

आरोपी से 63 लीटर शराब कीमती 39000/-  एवं आरोपित वाहन टोयटा ग्लेंजा कार क्रमांक एम.पी. 21 जेड.जे. 0141 कीमती 06 लाख रूपया की जब्त




  कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी  वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में आरोपी के कब्जे से अवैध शराब की बड़ी जब्ती आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही।


विवरण –  श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में आज दिनांक 18/05/2026 को थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया मोड़ तालाब के पास एक संदिग्ध कार को रोककर चेक किया गया कार चालक का नाम पता पूछने पर आजाद चौक विजयराघवगढ़ निवासी रफीक अहमद उर्फ सोनू  होना बताया, कार को चेक करने पर कार की डिक्की में खाकी रंग के 07 कार्टून रखे मिले जिसे खोलकर चैक किया गया जो 05 कार्टून पेटी में भरे देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव व प्रत्येक पाव 180 एम.एल.सीलबंद हालत में कीमती करीबन 25000/- रुपये एवं 02 पेटी में अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव तथा प्रत्येक पाव 180 एम.एल. सील बंद कीमती करीबन 14000/- रुपये की कुल शराब 63 लीटर कुल कीमती 39000/- रूपये की पायी गई, मौके पर उक्त शराब एवं आरोपित कार को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री रीतेश शर्मा, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल, मुखबिर एवं स्वतंत्र साक्षियों की एवं मुखबिर की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post