*कुछ लोग है जो भेद भाव करते है,महापौर कार्यालय से जुड़े है*--वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू
निगम परिषद में तीखी नोकझोंक: महापौर और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने, आरोपों से गरमाया माहौल
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :नगर निगम परिषद की चर्चा के दौरान कटनी महापौर और वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक के दौरान उठे मुद्दों ने अचानक राजनीतिक रंग ले लिया, जिससे सदन का वातावरण तनावपूर्ण हो गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू ने चर्चा के दौरान कहा, “हम स्वीकार करते हैं कि आपने कभी भेदभाव नहीं किया है, लेकिन आपसे जुड़े लोग अनावश्यक कृत्यों में लिप्त रहते हैं और भेदभाव करते हैं।” इस पर महापौर ने जवाब देते हुए कहा, “माननीय सदस्य महोदय, मैं जानना चाहूंगी कि वे कौन लोग हैं?”
इस पर वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू ने कहा कि महापौर कार्यालय से जुड़े कुछ लोग अनाधिकृत रूप से कार्यों में दखलअंदाजी करते हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने नाम लेते हुए संजीव सूरी का उल्लेख किया। महापौर ने इस आरोप को पूरी तरह गलत बताते हुए खारिज कर दिया।
इसी बीच एमआईसी सदस्यों द्वारा शोर-शराबा शुरू हो गया। कांग्रेस पार्षदों ने भी समर्थन में कहा कि यह पूरी तरह सत्य है और ऐसे हस्तक्षेप हर जगह होते हैं। उन्होंने कहा, “हम विपक्ष में हैं, इसलिए सच्चाई कहना हमारा कर्तव्य है, इसमें बुरा मानने जैसी कोई बात नहीं है।”
वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू ने आगे कहा कि यदि किसी को प्रमाण चाहिए, तो वे तुरंत प्रस्तुत करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “जिन लोगों को प्रमाण चाहिए, वे अभी आ जाएं, मैं दिखा देता हूं। सभी को स्थिति की जानकारी है, मान-सम्मान बनाए रखते हुए स्थिति को समझना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी और कर्मचारी भी इस स्थिति से भली-भांति परिचित हैं और कई लोग इससे प्रभावित हुए हैं, चाहे वे एमआईसी सदस्य हों, कर्मचारी हों या पार्षद। “हर बात की एक सीमा होती है, और यहां वह सीमा समाप्त हो चुकी है। सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा,” उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा।
बैठक के दौरान बढ़ते हंगामे के बीच कुछ सदस्यों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर कुछ समय तक जारी रहा। इस घटनाक्रम ने निगम परिषद के भीतर चल रही खींचतान को एक बार फिर उजागर कर दिया
खबरों के लिए सम्पर्क करे
9977535212
8989601972
Post a Comment