ग्रामवासियों का फूटा आक्रोश, अवैध शराब-गांजा बिक्री और सरकारी भूमि अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :मंगलवार को लगभग40-50 ग्रामीणों के द्वारा कटनी कलेक्टर व sp कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया गया है जिसमे बताया गया की ग्रामवासियों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में।
विषयांतर्गत लेख है कि ग्रामवासियों का आवेदन संलग्न है। ग्रामवासियों के आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निम्नलिखित समस्याओं का निराकरण कराए एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने का कष्ट करें।
1. ग्राम इमलाज एवं बाँधा, तहसील रीठी में अवैध गांजा एवं शराब के विक्रय से ग्राम का वातावरण दूषित हो रहा है तथा अपराध बढ़ रहे हैं।
2. ग्राम की शासकीय भूमि पर पूंजीपति द्वारा कब्जा कर लिया गया है। यहाँ तक कि सिंचाई टैंक के अंदर भी लगभग बारह एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया है, जिससे आने वाले समय में सिंचाई तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
3. हल्का पटवारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पूंजीपति का पक्षपात करते हुए हरिजन एवं आदिवासी किसानों की भूमि का गलत नाप किया जा रहा है। किसानों की जमीन वन विभाग की सीमा से लगी हुई है, जिसका निरीक्षण पूर्व में नायब तहसीलदार श्री वर्मा जी द्वारा किया गया था। किंतु वर्तमान हल्का पटवारी द्वारा एक फर्लांग दूरी से नाप की जा रही है, जिससे पूंजीपति को लाभ पहुँचाने हेतु गलत तरीके से सीमांकन किया जा रहा है।
अतः आपसे अनुरोध है कि समय-समय पर ज्ञापन एवं आवेदन के माध्यम से इन समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है, किंतु अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। कृपया तत्काल जांच कराकर ग्राम बाँधा एवं इमलाज के लोगों को न्याय दिलाने का कष्ट करें तथा की गई कार्यवाही से भी अवगत कराएँ।

Post a Comment