*बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार* पेट में छुरे से वार कर दिया तब फरियादी ने बचाव किया तो उसके जांघ में छुरे से चोट




 *बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार* 


पेट में छुरे से वार कर दिया तब फरियादी ने बचाव किया तो उसके जांघ में छुरे से चोट..



कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/  चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

 *घटना का संक्षिप्त विवरण* :दिनांक 25/05/2026 को फरियादी द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो ग्राम बडखेरा में अपने खेत से घर आ रहा था तभी रास्ते में प्रहलाद पटेल उर्फ पला उसे मां बहन की गाली देने लगा जब उसने गाली देने से मना किया तो उसके द्वारा जान से मारने की नीयत से उसके पेट में छुरे से वार कर दिया तब फरियादी ने बचाव किया तो उसके जांघ में छुरे से चोट पहुंची तब आरोपी द्वारा दुबारा उस पर वार किया तब राजेंद्र  व संदीप पटेल ने फरियादी को बचाया तब आरोपी प्रहलाद उर्फ पला वहां से ये कहते हुए  फरार हो गया कि आज तो बच गया अगली बार मिलेगा तो जान से खत्म कर दूंगा  ।


  

पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई जो रात में अंधेरे का फायदा उठाकर बडखेरा से कनकी जंगल की तरफ भाग गया था जिसकी पुलिस द्वारा देर रात तक लगातार तलाश की गई जो ग्राम बडखेरा के जंगल में काफी मशक्कत और प्रयास करने के बाद दस्तयाब हुआ जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त छुरा जप्त किया है जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है ।


 *उल्लेखनीय भूमिका* : उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्र आर.व्यास गुप्ता,भारत विश्वकर्मा,संतोष प्रजापति,आर. सौरभ जैन,लव उपाध्याय,दिल्केश्वर सिंह,संदीप भलावी,विकास,सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post