बड़वारा थाना क्षेत्र मे टोल के पास कार की टक्कर से 21 वर्षीय पन्ना मोड़ निवासी युवक की मौत


बड़वारा थाना क्षेत्र मे टोल के पास कार की टक्कर से 21 वर्षीय पन्ना मोड़ निवासी युवक की मौत

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :

-- :बड़वारा थाना अंतर्गत मैं थाना बड़वारा में कार्य. आरक्षक के पद पदस्थ हूं। मर्ग क्र. 37/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस. की जांच किया जांच दौरान मृतक अंशिक सुहाने पिता अनिल सुहाने उम्र 21 वर्ष निवासी पन्ना मोड़ थाना कुठला जिला कटनी की मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाने मे असल मर्ग कायमी की जाकर जांच में लिया गया है। मर्ग सदर में मृतक अंशिक सुहाने पिता अनिल सुहाने उम्र 21 वर्ष निवासी पन्ना मोड़ थाना कुठला के दोस्त रत्नेश धुरिया पिता आनंद प्रकाश धुरिया उम्र 21 वर्ष निवासी जालपा वार्ड संस्कार भारती स्कूल के पीछे गली थाना कोतवाली जिला कटनी एवं चेतन शर्मा पिता अखिलेश शर्मा उम्र 20 साल निवासी गली नंबर 7 शिवाजी नगर राम जानकी मंदिर के बाजू में जिला कटनी से जो एक्सीडेंट में आई चोंटो के उपचार हेतु MGM अस्पताल में भर्ती थे । जो रवाना होकर कटनी पहुँचकर आहत रत्नेश धुरिया और आहत चैतन्य शर्मा के सकूनत पर जाकर दोनों से पृथक पृथक घटना के संबंध में पूंछतांछ कर कथन लेख किए गए जिन्होंने अपने अपने कथनों में बताएं की घटना दिन रवि वार को हम 6 दोस्त वेद सोनी, रत्नेश धुरिया, आदित्य लहरिया, संभव सोनी,चैतन्य शर्मा औऱ अंशिक सुहाने सभी लोग कार क्रमांक एमपी 21 CA 9299 से कटनी से बांधवगढ़ घूमने जा रहे थे कि जैसे ही दिन में करीब 12/45 बजे हम लोग मझगवाँ में टोल के आगे मोड़ के पास पहुंचे थे कि तभी अंशिक सुहाने कार को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाते हुए रोड के नीचे पेड़ में टकरा दिया जिससे कार में बैठे सभी को गंभीर रूप से चोंटे लगी थी हम सभी लोगों को एंबुलेंस वाहन से जिला अस्पताल कटनी इलाज कराने के लिए ले गए थे जहां पर उपचार के दौरान डक्टर साहब द्वारा वाहन चालक अंशिक सुहाने की घटना में आई चोंटो के कारण मृत्यु होना बताए थे । फिर हम लोगों के परिवार के लोगों ने शासकीय अस्पताल कटनी से रिफर कराकर प्रायवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए थे । आहत रत्नेश और वेद सोनी को MGM अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराकर उपचार रत हैं । चैतन्य शर्मा प्रायवेट वर्धमान अस्पताल में उपचाररत है । घटना मृतक अंशिक सुहाने द्वारा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चला कर रोड किनारे गाड़ी उतरने से पेड़ में टकराने के कारण हुई है उक्त कार में बैठे आहतों ने बताए है । । मर्ग सदर में मर्ग की संपूर्ण जांच पर आरोपी मृतक वाहन चालक अंशिक सुहाने पिता अनिल सुहाने उम्र 21 वर्ष निवासी पन्ना मोड़ थाना कुठला जिला कटनी द्वारा अपनी कार क्रमांक MP21CA9299 को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाकर एक्सीडेंट करने से वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हुई है जिसके विरुद्ध अपराध धारा 281, 106 (1) BNS 184 MV ACT का अपराध धारा का पाए जाने से आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post