*जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा आयुक्त के नाम सीवर खुदाई कार्य में अव्यवस्थाओं, सुरक्षा की कमी एवं कार्य अवधि निर्धारित करने को लेकर सौपा गया ज्ञापन*
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :आयुक्त नगर पालिका निगम कटनी के नाम सोपे गए ज्ञापन मे बताया गया की निवेदन है कि लक्ष्मी पान भंडार से रंगनाथ थाना तक चल रहे सीवर खुदाई कार्य के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से कार्य चलने के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्घटना एवं यातायात अवरोध की स्थिति बनी हुई है। उक्त निर्माण कार्य में निम्न समस्याएँ लगातार देखी जा रही हैं –
1. खुदाई स्थल पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
2. यहां से एंबुलेंस भी नहीं निकल पा रही है जिससे की घटनाएं घट रही हैं
इसी मार्ग से शमशान घाट एवं साउथ स्टेशन मार्ग के लिए आवागमन होता है
3. कार्य स्थल पर कोई सूचना बोर्ड अथवा दिशा-निर्देश बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
कुछ दिनों के बाद बरसात भी लगने वाली है और जिससे बुजुर्ग और बच्चों के लिए अत्यंत घातक हो सकता है
4. सड़क पर गड्ढे खुले होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
5. यात्रियों दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
कार्य की कोई निर्धारित समय-सीमा (कार्य अवधि) सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे आमजन को असुविधा एवं भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
*अतः* महोदय से विनम्र निवेदन है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान कर –
सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाई जाए, सूचना एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएँ, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु की जाए, एवं कार्य पूर्ण करने की निश्चित समय-सीमा (कार्य अवधि) सार्वजनिक रूप से घोषित की जाए।
ताकि आमजन को हो रही परेशानियों का शीघ्र निराकरण हो सके।
उक्त मांगे ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस सेवा दल शहर द्वारा रखी गई है


Post a Comment