सट्टा के लेन -देन को लेकर चली जमकर चाकू बाजी -सूत्र सब्जी मंडी के पास दीनदहाड़े चली चाकू, युवक गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

 सट्टा के लेन -देन को लेकर चली जमकर चाकू बाजी -सूत्र


सब्जी मंडी के पास दीनदहाड़े चली चाकू, युवक गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी 





 कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के मुख्य क्षेत्र सब्जी मंडी के पास गुरुवार को चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार प्रशांत सोनी पिता विष्णू सोनी उम्र लगभग 38 वर्ष पर धारदार चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


उपस्थित नागरिकों के अनुसार हमले में बुच्चड़, उसकी दो बहनें, भांजा एवं दो अन्य साथी शामिल बताए जा रहे हैं। अज्ञात कारणों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पक्ष ने प्रशांत सोनी पर हमला कर दिया।


घटना के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है

वही आप को बता दे घायल के द्वारा मिडिया के सामने दिए गए बयान मे सट्टा के पैसे को लेकर लेन देन को लेकर यह विवाद बढ़ा है वही सूत्रों के अनुसार बताया गया की कोतवाली थाना मे पूर्व मे शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की गई थी 

Post a Comment

Previous Post Next Post