सस्ती शराब का असर: एनकेजे नया गांव दुकान पर उमड़ रही भीड़, दूसरे ठेकों पर सन्नाटा
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर में इन दिनों शराब की कीमतों को लेकर दिलचस्प स्थिति देखने को मिल रही है। एनकेजे नया गांव स्थित शराब दुकान पर सस्ती दरों में शराब मिलने की चर्चा ने आसपास ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों के सुरा प्रेमियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। हालत यह है कि जहां हर आधा किलोमीटर की दूरी पर शराब दुकानें मौजूद हैं, वहीं अधिकांश ग्राहकों की पहली पसंद अब नया गांव की यही दुकान बनती जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अन्य शराब दुकानों पर शराब अपेक्षाकृत महंगे दामों पर बेची जा रही है। जब ग्राहक अधिक कीमतों को लेकर सवाल करते हैं तो वहां परिवहन खर्च, संचालन लागत और अन्य “ऊपरी खर्चों” का हवाला दिया जाता है। इसके विपरीत एनकेजे नया गांव दुकान पर परिवहन लागत अधिक होने के बावजूद कम कीमत पर शराब उपलब्ध कराई जा रही है, जिसने बाजार में नई बहस छेड़ दी है।
सूत्र बताते हैं कि सस्ती दरों के कारण यहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है। कई लोग दूसरे क्षेत्रों से विशेष तौर पर यहां पहुंच रहे हैं और विवाह सीजन में एक साथ अधिक मात्रा में खरीदारी कर अतिरिक्त राहत भी प्राप्त कर रहे हैं। शराब ठेकेदार का तर्क है कि अधिक बिक्री होने से कम मुनाफे में भी कारोबार संतुलित हो जाता है। यही वजह है कि प्रतिस्पर्धा के बीच यह दुकान ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है।
दुकान प्रबंधन का दावा है कि ग्राहकों के साथ स्टाफ का व्यवहार सहयोगपूर्ण है और व्यवस्था को बनाए रखने में आबकारी विभाग भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
हालांकि शहर में अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि जब एक दुकान कम दरों पर शराब बेच सकती है, तो बाकी दुकानों में अधिक कीमत वसूले जाने की वास्तविक वजह क्या है। यही सवाल अब आम उपभोक्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है।वही एक ही जिले की अलग अलग शराब दुकानों मे शराब के दामों मे इतना अंतर कई सवाल पैदा कर रहा है.
खबरों के लिए सम्पर्क करे :9977535212
8989601972

Post a Comment