कांबिंग गश्त फेल? शिवाजी नगर में रातभर चोरों का तांडव, CCTV में कैद बेखौफ बदमाश



कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों के एक बड़े गिरोह ने जमकर उत्पात मचाया।कोतवाली थाना अंतर्गत गली नंबर 15 में लगभग एक दर्जन नकाबपोश चोरों ने धाबा बोला और कई घरों व दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। चोरों की यह पूरी 'तफरी' और संदिग्ध गतिविधियां क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।


*ताले तोड़े, पर खाली रहे हाथ*

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरों ने मोहल्ले में दहशत फैलाते हुए आधा दर्जन से अधिक घरों और दुकानों के ताले चटकाए। हालांकि, चोर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में आहट होने या किसी तकनीकी बाधा के कारण वे बिना चोरी किए ही भाग निकले, लेकिन ताले टूटने से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।


*CCTV फुटेज में दिखे एक दर्जन संदिग्ध*

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरों की संख्या करीब 10 से 12 थी। वे बेखौफ होकर गलियों में घूम रहे थे और एक-एक कर घरों की रेकी कर रहे थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चोरों के सक्रिय होने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।


*दहशत में स्थानीय निवासी*

घटना की जानकारी लगते ही शनिवार सुबह क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिवाजी नगर जैसे व्यस्त इलाके में एक साथ इतने चोरों का आना सुरक्षा में बड़ी चूक है। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।





खबरों के लिए सम्पर्क करे 

8989601972

9977535212

Post a Comment

Previous Post Next Post