108 एम्बुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, चालक के खिलाफ थाने में केस दर्ज

 

तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, किसान गंभीर घायल



कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी  :-- जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम अमगवां फॉरेस्ट चौकी के सामने की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी।

पुलिस को दी गई शिकायत में ग्राम पटौरी निवासी फरियादी ने बताया कि उसका भाई राजेन्द्र पटेल पिता नत्थूलाल पटेल (47) लालपुरा से पटौरी की ओर स्कूटी से आ रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि अमगवां फॉरेस्ट चौकी के सामने 108 एम्बुलेंस क्रमांक CG04NU5257 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेन्द्र पटेल सड़क पर गिर पड़े और उनके दोनों हाथों, सिर तथा सीने में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही लालपुरा निवासी अजुद्दी आदिवासी और राहुल लोधी मौके पर पहुंचे। बाद में घायल को उसी एम्बुलेंस से उपचार के लिए रीठी अस्पताल लाया गया।

फरियादी ने एम्बुलेंस चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए थाना रीठी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





खबरों के लिए लेख :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post