*एनकेजे में देर रात चाकूबाजी: युवक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर*


*एनकेजे में देर रात चाकूबाजी: युवक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर*

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया नगर में देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। महामाया नगर क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते हुए विवाद के बाद एक युवक भगवान दास उर्फ़ भोलू जायसवाल


पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। लहूलुहान हालत में युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी शहर के एक सटोरिये का बेटा बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल की हालत नाजुक होने और बयानों के अभाव में फिलहाल एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस संदेही की तलाश और मामले की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है।



इनका कहना :भगवान दास उर्फ़ भोलू घायल का उपचार किया जा रहा है बयान लेने के उपरांत ही आरोपी को पकड़ा जवेगा-रूपेंद्र राजपूत (NKJ थाना प्रभारी कटनी )

खबरों के लिए सम्पर्क :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post