मंगल नगर पुल के समीप पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, 16 चालान काटे गए


 

मंगल नगर पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रंगनाथ थाना पुलिस द्वारा मंगल नगर पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की शराब सेवन कर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों की विशेष जांच की गई।

जानकारी के अनुसार एएसआई अनिल तिवारी के नेतृत्व में लगभग आठ पुलिसकर्मियों की टीम ने स्टॉपर लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। एएसआई अनिल तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक कुल 16 चालान बनाए गए हैं। इनमें एक मामला शराब के नशे में वाहन चलाने का पाया गया, जबकि अन्य चालान बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित हैं। संबंधित चालकों पर 300 से 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।

वही आप को बता दे रात्रि मे खबर लिखें जाने तक 16 चालान काटे गए थे 

Post a Comment

Previous Post Next Post