नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रीठी पुलिस ने भेजा जेल
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : जिले के रीठी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में 7 मई 2026 को की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 को पीड़िता पक्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर रीठी थाना में अपराध क्रमांक 209/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(i), 331(4) एवं पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 7 और 8 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण विश्वकर्मा पिता अंबिका विश्वकर्मा निवासी ग्राम देवगांव को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक पाठक, प्रधान आरक्षक राम, आरक्षक नितेश दुबे, अमन सिंह एवं आशुतोष यादव की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment