स्पा सेंटर में खूनी संघर्ष, चार घायल; दो की हालत नाजुक?
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शहर के बरगवां मोड़ स्थित एक स्पा सेंटर में रवि वार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लोगो के द्वारा बताई गईजानकारी अनुसार,कटनी नगर क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मारपीट और धारदार हथियारों के इस्तेमाल में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो उठा। घटनास्थल पर जमकर मारपीट हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
वही दूसरी तरफ घायलों का इलाज कटनी जिला अस्पताल मे कराया जा रहा है

Post a Comment