राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम इमलिया स्थित शिव पल्सेज' दाल मिल का औचक निरीक्षण दाल फैक्ट्री में दस्तावेजों की कमी उजागर, अरहर दाल के सैंपल लेकर नोटिस जारी


 राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम इमलिया स्थित शिव पल्सेज' दाल मिल का औचक निरीक्षण



दाल फैक्ट्री में दस्तावेजों की कमी उजागर, अरहर दाल के सैंपल लेकर नोटिस जारी


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :मिलावट के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम इमलिया स्थित शिव पल्सेज' दाल मिल का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान टीम ने पाया कि मिल में बड़े पैमाने पर अरहर दाल का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा जब फैक्ट्री के प्रभारी से अनिवार्य दस्तावेज मांगे गए, तो वह इन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। मिल के पास न तो कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाण पत्र थे और न ही पेस्ट कंट्रोल, वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट या ट्रेनिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध पाए गए। ये सभी दस्तावेज खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार अनिवार्य हैं।        

  खाद्य सुरक्षा की टीम ने मौके पर निर्मित और पैकिंग की जा रही अरहर दाल के दो नमूने जब्त किए हैं। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।          अनियमितताएं पाए जाने और दस्तावेज पेश न करने पर संबंधित खाद्य कारोबारी को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया।          भोपाल से लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि दाल की गुणवत्ता मानकों से कम पाई जाती है, तो अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post