पन्ना मोड़ के पास मकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 3 लाख का माल पार


 

पन्ना मोड़ के पास मकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 3 लाख का माल पार

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना मोड़ स्थित विद्या मैरिज गार्डन के समीप चोरों ने एक  मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित हरीश त्रिपाठी ने कुठला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और  सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी। 

कुठला पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 360/26 दर्ज करते हुए धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post