स्व-सहायता समूह की महिलाओं का कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण एवं परीक्षा संपन्न


 स्व-सहायता समूह की महिलाओं का कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण एवं परीक्षा संपन्न


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी - जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 38 दिवसीय कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकासखंडों से स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं ने भाग लिया।


प्रशिक्षण संस्थान के संचालक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को कंप्यूटर एवं अकाउंटिंग से संबंधित सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक रत्नेश दुबे द्वारा किया गया।


प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। कंप्यूटर एवं अकाउंटिंग विषय की परीक्षा पवन कुमार पांडे द्वारा तथा बैंकिंग से संबंधित परीक्षा आशीष खरे द्वारा संपन्न कराई गई।


 इस दौरान श्रीमती मानसी दुबे एवं कुमारी तृप्ति मिश्रा सहित सभी महिला प्रशिक्षार्थियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा उपरांत सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कर्मचारी सुनील रजक, अनुपम पांडे, राजेश विश्वकर्मा, अरुण रजक एवं ओमप्रकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post