खुली खदान ने छीनी मासूम की जिंदगी, बिस्तरा हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


 खुली खदान ने छीनी मासूम की जिंदगी, बिस्तरा हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कुठला थाना अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायत बिस्तरा में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव के एक खुले खदान क्षेत्र में गिरने से मासूम बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोगों में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार,बिस्तरा निवासी आशीष कोल पिता सुजीत कोल 21 वर्षीय खदान के पानी मे जाने से मौत हो गई है घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल प्रशासन और बचाव दल को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।घटना 28 मई की सुबह करीब 11 बजे की है

कई घंटों तक चले कठिन बचाव अभियान के दौरान स्थानीय लोग और प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर मौजूद रहा। भारी मशक्कत के बाद मासूम के शव को खदान से बाहर निकाला जा सका। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।


घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में मौजूद खुली खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि खदान के आसपास पहले से सुरक्षा घेरा, फेंसिंग या चेतावनी बोर्ड लगाए गए होते, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।


ग्रामीणों और सामाजिक लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले की सभी खुली खदानों का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा वहां मजबूत बैरिकेडिंग, टार फेंसिंग और सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं। साथ ही बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित किया जाए।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बना हुआ है। लोग प्रशासन से जिम्मेदारी तय कर भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।





Post a Comment

Previous Post Next Post