*लापरवाही पर बरही नगर परिषद के उपयंत्री को हटाकर, उपयंत्री हिमांशु गौतम को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार*


 *लापरवाही पर बरही नगर परिषद के उपयंत्री को हटाकर, उपयंत्री हिमांशु गौतम को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार*


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस – नगर परिषद बरही में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोपों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास, जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने बरही में पदस्थ उपयंत्री (सब-इंजीनियर) श्रीमती अपेक्षा वर्मा को हटाते हुए नगर परिषद कैमोर के उपयंत्री श्री हिमांशु गौतम को बरही का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।


बरही क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति उपयंत्री की कार्यशैली के कारण प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में नगर परिषद बरही के अध्यक्ष एवं पार्षदों ने संयुक्त संचालक के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर कार्यों के सुचारू संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी।


जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए उपयंत्री श्रीमती वर्मा की जगह यह जिम्मेदारी नगर परिषद कैमोर में पदस्‍थ उपयंत्री श्री हिमांशु गौतम को सौंपी है। श्री गौतम अपने मूल पदस्थापन के कार्यों के साथ-साथ सप्ताह में दो दिन बरही में उपस्थित रहकर विकास कार्यों की निगरानी एवं सुपरविजन करेंगे।


इसके साथ ही उनके बरही प्रवास के दौरान होने वाले यात्रा व्यय (टीए) का भुगतान संबंधित नगर परिषद द्वारा किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post