शारदा इंड्रस्ट्रीज चूना भट्टा में मिला अधेड़ का शव, मौत का कारण बना रहस्य


 

चूना भट्टा परिसर में मिला अधेड़ का शव, मौत का कारण अज्ञात

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :जिले के थाना कुठला अंतर्गत ग्राम पूछी स्थित शारदा इंड्रस्ट्रीज चूना भट्टा परिसर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुरारी उर्फ राम चरण बर्मन (50 वर्ष) निवासी जोबी कला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 15 मई की रात से 16 मई की दोपहर लगभग 2 बजे के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

घटना की जानकारी मृतक के भाई अमृत लाल बर्मन (65 वर्ष) द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 37/26 दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच में किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post