एनकेजे थाना क्षे त्र में महिला ने लगाया लूट और हमले का आरोप, शराब ठेकेदार समेत 12 लोगों पर कार्रवाई की मांग
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : एनकेजे थाना क्षेत्र के देवरा खुर्द गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरा खुर्द में एक गरीब महिला ने शराब ठेकेदार और उसके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और तीन लाख रुपये लूटने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता रेनू यादव ने मीडिया के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार घटना 30 तारीख, दिन रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है, जब दुर्गा चौक क्षेत्र का कथित शराब ठेकेदार अपने कई साथियों के साथ बोलेरो वाहन से उसके घर पहुंचा। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उसके साथ घसीटकर मारपीट की और गंदी नजर रखते हुए अभद्र व्यवहार किया।
रेनू यादव ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से अपने पति से अलग रहकर अपने दो बच्चों के साथ गांव में रह रही है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके घर में रखे करीब 3 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता के मुताबिक यह रकम उसने जमीन गिरवी रखकर और मकान बेचकर जुटाई थी।
महिला ने शराब ठेकेदार सहित मिथुन , सहदेव , दुखी समेत लगभग 12 लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने और गांव में जीने नहीं देने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने बताया कि मामले की शिकायत मुड़वारा विधायक, महिला थाना, एनकेजे थाना और एसपी ऑफिस जनसुनवाई में लिखित रूप से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अपने लूटे गए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
रेनू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि देवरा खुर्द क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है और विरोध करने वालों को प्रताड़ित किया जाता है।
अब सवाल यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित महिला को न्याय मिल पाता है या नहीं।


Post a Comment