कटनी-मझगवां रोड पर ट्रक MP21H1176 का कहर, युवक ने मौके पर तोड़ा दम


 कटनी-मझगवां रोड पर ट्रक MP21H1176 का कहर, युवक ने मौके पर तोड़ा दम



कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कटनी जिले के मझगंवा रोड पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार गांधीगंज निवासी शुभम बर्मन उम्र लगभग 30 वर्ष रोज की तरह काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:50 बजे ट्रक क्रमांक MP21H1176 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम बर्मन मझगंवा स्थित वेयरहाउस में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता था। रोज की तरह वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जिला अस्पताल में हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और मित्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और चालक को लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post